फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी मथरानी को ट्रंप प्रशासन में मिल सकती है जगह

Wed, 30 Nov 2016 04:29 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शिकागो के रियल एस्टेट इंडस्ट्री के दिग्गज भारतवंशी संदीप मथरानी को प्रशासन में शामिल कर सकते हैं। सोमवार को ट्रंप टॉवर में डोनाल्ड ट्रंप और संदीप मथरानी के बीच मुलाकात हुई है। 54 वर्षीय मथरानी जनरल ग्रोथ प्रॉपर्टीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


जनरल ग्रोथ अमेरिका में मॉल के स्वामित्व के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा नाम है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि मथरानी को ट्रंप प्रशासन में जगह मिल सकती है। हालांकि ट्रंप की टीम की ओर से दोनों के मुलाकात के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है। 

शिकागो बिजनेस के अनुसार बतौर सीईओ मथरानी को पिछले साल 3.92 करोड़ डॉलर मिले थे, जो किसी भी अमेरिकी रिएल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के सीईओ को मिलने वाले पेमेंट से ज्यादा है। मथरानी 2011 में जनरल ग्रोथ से जुड़े। इससे पहले वह न्यूयॉर्क की एक रिटेल रिएल एस्टेट के अध्यक्ष थे। उन्हें रिएल एस्टेट इंडस्ट्री का 20 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट साइंस की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें