भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को डेमोक्रेटिक पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई है। शिकागो में कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट के प्रतिनिधि 44 वर्षीय कृष्णमूर्ति न्यू इकोनॉमी टास्क फोर्स की सह अध्यक्षता करेंगे। उनके साथ इस पद को साझा करेंगे उनके साथी सूजेन डेलबेने, डेबी डिंगेल और डेरेने सोटो।
पढ़ें: ट्रंप ने रोकी चीन की राह, नहीं करने देंगे अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण
कृष्णमूर्ति ने कहा कि मूल रूप से भविष्य की अर्थव्यवस्था के निर्माण का मतलब है यह सुनिश्चित करना कि कामगार उस कौशल में निपुण हों, जिसकी आज जरूरत है और कारोबारों के पास वह आधुनिक आधारभूत ढांचा हो जिसकी उन्हें विकास करने के लिए जरूरत है।
पढ़ें: अमेरिकी सांसद बोले- एच1बी वीजा के गलत इस्तेमाल को रोकें, प्रतिभावान लोगों को दें मौका
न्यू इकोनॉमी टास्क फोर्स में मैं इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने के लिए इंतजार कर रहा हूं।