अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहे भारतीय-अमेरिकी बॉबी जिंदल संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे कम उम्र के गर्वनर हैं। बॉबी जिदंल मात्र 36 साल की आयु में ही अमेरिका के लुसियाना प्रांत के गर्वनर बने।
बचपन से राजनेता बनने की चाहत जिंदल को गर्वनर के पद तक ले आई। अब वे अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की दौड़ में शामिल होने जा रहे हैं। वर्ष 2016 में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी के साथ ही जिंदल का कद अमेरिका की राजनीति में और ऊंचा हो जाऐगा।
जिंदल का अब तक का राजनैतिक सफर
अमेरिकी राज्य लुसियाना के वर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर चुने जाने से पहले बॉबी जिंदल अमेरिकी राज्य लुसियाना की प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे। वर्ष 2004 के चुनाव में वे लुसियाना की प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गये।
इसके बाद वर्ष 2006 के चुनाव में दुबारा लुसियाना की प्रतिनिधि सभा के लिए चयनित हुये। वर्ष 2007 में 20 अक्टूबर को जिंदल संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे कम उम्र के गर्वनर चुने गए।
इस चुनाव में उन्हें 54 फीसदी वोट पड़े। मालूम हो कि जिदंल लुसियाना के पहले अश्वेत और अमेरिकी इतिहास में प्रथम भारतीय अमेरिकी गवर्नर हैं।
परामर्शदाता के तौर पर अमेरिकन कंपनी में किया काम
10 जून 1971 को अमेरिका में जन्मे बॉबी जिंदल का परिवार 1970 में भारत स्थित पैतृक गांव खानपुरा छोड़ अमेरिका चले गया। पीयूष जिंदल का जन्म बैटन रूज लुसियाना में एक प्रवासी पंजाबी भारतीय परिवार में हुआ।
जिंदल ने बॉबी नाम ब्रैडी बंच टेलीविजन श्रृंखला के एक चरित्र बॉबी ब्रैडी के नाम पर चार वर्ष की आयु में अपनाया था। कानूनी तौर पर उनका नाम पीयूष जिंदल है।
जिंदल ने प्रोविडेंस रोड आइलैंड के ब्राउन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति और जीव विज्ञान में विशेष योग्यता के साथ स्नातक की उपाधि हासिल की। इसके बाद न्यू कॉलेज ऑक्सफोर्ड से स्नातकोत्तर की डिग्री ली।
उच्च शिक्षा लेने के बाद उन्होंने कुछ समय अमेरिका की मैक्किंजे एंड कंपनी में परामर्शदाता के तौर पर भी काम किया। वर्ष 1996 में जिंदल ने सुप्रिया जॉली से शादी कर ली। उनके सेलिया एलिजाबेथ, रॉबर्ट शान और स्लेड रयान तीन बच्चे हैं।