फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से धोखाधड़ी कर इस भारतीय डॉक्टर ने कमाए 60 करोड़ रुपए

Sat, 24 Sep 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : bureau
विज्ञापन
अमेरिका के अलबामा राज्य में भारतीय मूल के 48 वर्षीय एक अमेरिकी चिकित्सक पर बिना जरूरत के स्वास्थ्य परीक्षण करने और मरीज को दवाएं लिखने के लिए 95 लाख डॉलर(लगभग 60 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा कि शैलेन्द्र अग्रवाल नाम के चिकित्सक ने अपना गुनाह कबूल करने के लिए समानांतर रूप से याचिका दायर की और उसने 67 लाख डॉलर(70 करोड़ रुपये) का जुर्माना देने के साथ ही हंट्सविले के टर्नर स्ट्रीट दक्षिण पश्चिम में स्थित अपने पूर्व क्लिनिक को कुर्क किए जाने पर भी सहमति जताई है।

उसकी समझौता याचिका के मुताबिक इससे पहले अग्रवाल ने मेडिकेयर को 28 लाख डॉलर और ब्लू क्रॉस को 45,843 डॉलर का पुनर्भुगतान किया था।

चिकित्सक ने अपनी व्यावसायिक सीमाओं से बाहर जाकर मरीज को नियंत्रित दवाएं सुझायी थीं, जो वैध नहीं है। इसके अलावा उसके ऊपर जुलाई 2012 में अस्पताल और ब्लू क्रॉस ब्लू शील्ड ऑफ अलबामा के साथ धोखाधड़ी करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें