पुलिस का कहना है कि बर्लिंगटन के एक शॉपिंग सेंटर में हुए बंदूकधारी के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने पहले मरनेवालों की तादाद चार बताई थी। पुलिस का कहना है कि एक अन्य व्यक्ति जिसे मृत बताया गया था, वो गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि वो हमलावर की तलाश कर रहे हैं। उसके पास एक राइफल है। पुलिस ने संदिग्ध की एक तस्वीर जारी की है।
Two people shot at after firing at Cascade Mall in Burlington, Washington: US media
— ANI (@ANI_news) September 24, 2016
समाचार एजेंसी एपी ने वाशिंगटन स्टेट पैट्रोल के ट्वीटर संदेश के हवाले से कहा है कि शुक्रवार को सियेटल शहर से 65 किलोमीटर दूर मॉल में हुए शूटआउट में दो लोग घायल हो गए हैं।
बीबीसी संवाददाता जेम्स कुक का कहना है कि पुलिस ने शाम करीब आठ बजे कहा कि चिकित्सकों का दल मॉल में पहुंच गया है और घायलों की देखभाल कर रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर लातिनी अमरीकी मूल का था और उसने ग्रे रंग का लिबास पहन रखा था।
4 confirmed deceased in the mall, shooter(s) left scene b4 police arrived, unknown # of shooter, possibly just 1, police clearing mall now
— Sgt. Mark Francis (@wspd7pio) September 24, 2016