फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में भारत का पाक पर हमला- आतंक के सहारे हमारी क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करना चाहता है पाकिस्तान

Fri, 07 Sep 2018 03:31 AM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
United Nations Security Council
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाए जाने के पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा कि दशकों से पाकिस्तान का ध्यान राष्ट्र नीति के तौर पर आतंकवाद के इस्तेमाल के जरिए भारत की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने पर रहा है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में मंत्री श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि शांति की संस्कृति महज कोई सिद्धांत नहीं है, जिस पर चर्चा की जाए बल्कि यह देशों के बीच वैश्विक संबंधों में सक्रिय रूप से स्थापित होनी चाहिए। प्रसाद ने कहा कि यह विडंबना है कि पाकिस्तान ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए न्याय और आत्म निर्णय के लिए एक अनुमानित चिंता की आड़ में भारतीय क्षेत्र पर एक बार फिर दावा जताने के लिए इस मंच का इस्तेमाल किया। 

दशकों से उनका ध्यान राष्ट्र नीति के तौर पर आतंकवाद का खुलेआम इस्तेमाल करके भारत की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने पर रहा है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शांति की संस्कृति पर उच्च स्तरीय मंच को संबोधित करते हुए एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी कब्जे और आत्म निर्णय के अधिकार समेत मौलिक अधिकार ना देने से कब्जे वाले इलाके के लोगों और शोषितों के बीच अन्याय की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व उच्चायुक्त जेद राद अल हुसैन के कश्मीर पर जारी हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर और फलस्तीन में लोगों के दर्द और पीड़ा से ज्यादा स्पष्ट यह और कहीं नहीं है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें