फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर-परमाणु हथियार देश के तौर पर एनपीटी में शामिल होने से भारत का इनकार

Sat, 14 Oct 2017 06:16 AM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Reuters
विज्ञापन
भारत ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के साथ गैर परमाणु हथियार देश के तौर पर जुड़ने की संभावना से इनकार कर दिया है। हालांकि परमाणु विस्फोटक परीक्षण पर एकतरफा स्वैच्छिक रोक के लिए भारत ने एक बार फिर से अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


निरस्त्रीकरण पर सम्मेलन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अमनदीप सिंह गिल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का एनपीटी के साथ गैर परमाणु हथियार देश (एनएनडब्ल्यूएस) के तौर पर जुड़ने का सवाल ही नहीं उठता है। 

परमाणु हथियार विषय पर चर्चा में उन्होंने कहा कि एनपीटी पर भारत का रुख सुस्पष्ट है इसलिए इस पर कुछ भी दोहराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एनपीटी का हिस्सा नहीं होने के बावजूद इसके सिद्धांतों और लक्ष्यों का पालन करता है। 
विज्ञापन


इसमें परमाणु निरस्त्रीकरण आकांक्षाएं भी शामिल हैं। गिल ने कहा कि परमाणु अप्रसार को मजबूत करने में अपना योगदान देने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।

गिल ने कहा कि एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति होने के नाते, परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल ना करना और गैर परमाणु हथियार संपन्न देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करना भारत की नीति है। गिल ने कहा कि हम परमाणु विस्फोटक परीक्षण पर एकतरफा स्वैच्छिक रोक के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

पाक पर साधा निशाना...

Amandeep Singh Gill - फोटो : FILE PHOTO
इस दौरान गिल ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने अपने एजेंडा को समसामयिक बनाया है और उम्मीद करते हैं कि हमारे मित्र अपने एजेंडा का नवीकरण करेंगे और अप्रसार तथा निरस्त्रीकरण के वास्तविक क्रियांवयन में जो कमियां हैं, उन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 

उत्तर कोरिया को दी चेतावनी...
उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षण और परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए गिल ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है कि उत्तर कोरिया अपने अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन कर रहा है। इसके साथ ही वह कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने के उद्देश्य के खिलाफ भी काम कर रहा है। उन्होंने उत्तर कोरिया को ऐसे कार्यों से बचने के लिए कहा जो क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरा पहुंचा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें