अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी यानी ‘फर्स्ट लेडी’ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की दो पत्नियों में जंग शुरू हो गई है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी तीसरी और वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रंप को ‘फर्स्ट लेडी’ का दर्जा हासिल हुआ, लेकिन इसी बीच पहली पत्नी इवाना ने एक चैनल के साथ बातचीत में मजाक-मजाक में इस पर अपना दावा पेश कर दिया। इसे लेकर मेलानिया भी चिढ़ गईं और उन्होंने व्हाइट हाउस से इवाना पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने और स्वार्थवश शोर मचाने का आरोप जड़ दिया।
ट्रंप की पहली पत्नी इवाना के ट्रंप से तीन बच्चे हैं, उनका साक्षात्कार एबीसी न्यूज के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ कार्यक्रम में प्रसारित किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास व्हाइट हाउस का सीधा टेलीफोन नं. है और हर दो सप्ताह में वह राष्ट्रपति से बात करती हैं।
68 वर्षीय इवाना ट्रंप ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के साथ अपने संबंधों को लेकर हल्का-फुल्का मजाक भी किया और कहा कि - ‘मैं व्हाइट हाउस में कॉल करना नहीं चाहती हूं क्योंकि वहां मिलानिया हैं। मैं वाकई नहीं चाहती कि ईर्ष्या जैसा कुछ दिखाई दे, क्योंकि मैं ट्रंप की पहली पत्नी हूं। ठीक है, मैं ‘फर्स्ट लेडी’हूं।’
पढ़ें: अमेरिकी राजनीति में चर्चित हो रही ट्रंप की बिटिया की जिंदगी का एक पहलू ये भी था