फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी प्रवासियों के मामले में टॉप पर भारत, अंतरराष्ट्रीय प्रवास रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 27 Mar 2019 07:43 PM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी प्रवासियों के मामले में भारत सबसे ऊपर है। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय प्रवास रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के एक करोड़ 70 लाख लोग दूसरे देशों में निवास करते हैं जिनमें से 50 लाख तो केवल खाड़ी क्षेत्रों में ही रहते हैं।

विज्ञापन


साल 2017 के लिए जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको, रूस, चीन, बांग्लादेश, सीरिया, पाकिस्तान और यूक्रेन में प्रवासियों की बड़ी संख्या है जो विदेशों में रहती है। इन देशों के 60 लाख से एक करोड़ 10 लाख लोग दूसरे देशों में रहते हैं।

साल 2017 में भारत से सबसे ज्यादा एक करोड़ 70 लाख लोग दूसरे देशों में बस गए। दूसरे स्थान पर मेक्सिको रहा जिसके एक करोड़ 30 लाख लोग विदेशों में रहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में 30 लाख, अमेरिका और सऊदी अरब में 20 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- अमेरिका के लिए नई सुरक्षा नीति बना रहे ट्रंप ने रूस और चीन को बताया विरोधी

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमानत: फिलहाल करीब 25 करोड़ 80 लाख लोग अपनी मातृभूमि को छोड़कर दूसरे देशों में रह रहे हैं। इतना ही नहीं साल 2000 के बाद से इन आंकड़ों में 49 फीसदी की बढ़ोतरी भी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि टिकाऊ विकास के साल 2030 के एजेंडे को लागू करने के लिहाज से ऐसा प्रवास चिंता का विषय है।
विज्ञापन


प्रवासियों के मामले में रूस और चीन भी पीछे नहीं
बड़ी प्रवासी जनसंख्या वाले दूसरे देशों में एक करोड़ दस लाख प्रवासियों के साथ रूस और एक करोड़ प्रवासियों के साथ चीन भी हैं। वहीं बांग्लादेश और सीरिया के सत्तर लाख लोग, पाकिस्तान और यूक्रेन के साठ-साठ लाख लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें