फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में कॉल सेंटर घोटाले में भारतीय ने कबूला अपना जुर्म

Fri, 28 Apr 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
लाखों डॉलर के बहुचर्चित कॉल सेंटर घोटाला मामले में अमेरिका में 28 साल के भारतीय नागरिक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। टेक्सास में रहने वाले अश्विनभाई चौधरी ने टेक्सास के अमेरिकी डिस्ट्रिक कोर्ट के जज डेविड हिटनर के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया। उसे जुलाई 2017 में सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


अश्विनभाई चौधरी ने भारत स्थित कॉल सेंटर के जरिए टेलीफोन के माध्यम से धोखाधड़ी एवं धन शोधन योजनाओं के मामले में साजिश रचने का जुर्म कबूल किया। अभी तक धोखाधड़ी और धन शोधन योजनाओं में भूमिकाओं के लिये चौधरी समेत 50 से अधिक व्यक्तियों और भारत के पांच कॉल सेंटरों पर आरोप लगाए गए हैं।

चौधरी ने स्वीकार किया कि वह अक्सर अमेरिका और भारत में रहने वाले सहयोगी साजिशकर्ताओं के साथ पूरे देश में घूमकर फिर से लोड करने वाला कार्ड खरीदते थे और अमेरिकी नागरिकों से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करते थे।
विज्ञापन


इस मामले में दायर एक याचिका के अनुसार, अप्रैल 2014 से अभी तक चौधरी इलिनोइस, जार्जिया, नेवादा, टेक्सास और देश भर में इस गिरोह के परिचालन दल के सदस्य के रूप में काम कर रहा था। कॉल सेंटर घोटाला मामले में जुर्म स्वीकार करने वाला यह दूसरा भारतीय नागरिक है। इससे पहले 43 वर्षीय भरत कुमार पटेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें