फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों को बचाने के लिए एक कुत्ते को बनाया शहर का मेयर

Tue, 18 Sep 2018 10:46 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mayor max
विज्ञापन
 कैसा हो जब एक कुत्ता आपके शहर का मेयर हो। कुछ ऐसा हुआ है अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया के इडिल वाइल्ड शहर में। इस कस्बे के लोगों ने एक कुत्ते को अपना मेयर चुना है। दिलचस्प बात ये है  कि मेयर के लिए हुए इस चुनाव में भेड़िया, गधा और बिल्ली भी शामिल थे। हालांकि कुत्ता आधिकारिक नहीं है। उसे केवल प्रतीकात्मक तौर पर मेयर चुना गया है। 
विज्ञापन


इंसानो को पीछे छोड़ते हुए मैक्स नाम के इस कुत्ते को शहर के मेयर की तरह ही हर सुविधा मुहैया कराई गई है।  मेयर मैक्स के नाम से मैक्स की ऑफिशियल फेसबुक आईडी भी है इतना ही नहीं मैक्स के भाई और बहन माइकी और मित्जी को डिप्टी मेयर बनाया गया है।  

नए मेयर की मुख्य जिम्मेदारी है कि वह पर्यटकों, स्थानीय लोगों और मीडिया के साथ तस्वीरें खिंचवाएं, साथ ही मेयर को शहर में होने वाले कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी है। इस तरह की योजना का उद्देशय जानवरों के प्रति लोगों की सहानूभूति बढ़ाने के लिए एक पहल के तौर पर किया गया है। 
विज्ञापन


पैसों की कमी से जूझ रहे जानवरों के संरक्षण गृह को बचाने के लिए यह तरीका अपनाया गया। चुनाव के लिए ऑनलाइन वोटिंग हुई। इसमें पा केटल नाम के सर्च एंड रेस्क्यू कुत्ते ने बाजी मारी। पा केटल को 2,387 वोट मिले। केटल ने केयनी नाम के भेड़िए को 55 वोटों से हराया। इसमें 12,091 लोगों ने वोट डाले। इस तरह संरक्षण गृह ने 7.30 लाख रुपए चैरिटी में जमा किए।
 
बता दें कि साल 2012 में भी मैक्स को शहर का मेयर बनाया गया था।  इतना ही नहीं मेयर को एक गाड़ी भी दी गई थी ताकि काम के दौरान मैक्स को कोई पेरशानी नहीं हो।  मेयर का पूरा नाम मैक्सिमस म्यूलर है और मैक्स गोल्डन रिट्रीवर प्रजाति से है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें