फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः इस साल तीसरी बार फायरिंग के शिकार हुए लोग, जानिए बीते 10 साल का पूरा इतिहास

Tue, 03 Oct 2017 06:31 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
las vegas shooting​ - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अमेरिका के लास वेगास में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान 64 वर्षीय हमलावर ने हजारों की भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हिंसा का तांडव मचाया। पास के होटल की 32वीं मंजिल से की गई अंधाधुंध फायरिंग में 58 लोगों की मौत हो गई जबकि 515 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


इस साल इस हमले को मिलाकर अमेरिका में इस की यह तीसरी फायरिंग की घटना है। आइए जानते हैं अमेरिका में कब-कब इस तरह की फायरिंग के शिकार हुए हैं वहां के आम लोग...

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं

लास वेगास - फोटो : FILE PHOTO
27 मई 2017: अमेरिका के लिंकन काउंटी में हुई फायरिंग में 8 लोगो की मौत, 5 घायल।
25 मार्च 2017: सिनसिनाटी क्लब में हुई फायरिंग, एक की मौत, 15 घायल।
13 अगस्त, 2016 : न्यूयॉर्क स्थित एक मस्जिद के पास गोलीबारी, एक इमाम सहित दो की मौत।
12 जून, 2016 : फ्लोरिडा में एक समलैंगिक नाइट क्लब में फायरिंग, 50 लोगों की मौत, 53 घायल ।
3 दिसंबर,2015 : कैलिफोर्निया में क्रिसमस पार्टी के दौरान पाक मूल दंपति ने की फायरिंग, 14 की मौत, 17 घायल ।
7 जून, 2013 : कैलिफोर्निया स्थित सांता मोनिका कॉलेज में गोलीबारी, छह की मौत।
14 दिसंबर, 2012 : कनेक्टिकट स्थित एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 18 बच्चों समेत 26 की मौत।
24 अगस्त 2012: न्यूयार्क शहर में लैंडमार्क एम्पायर बिल्डिंग के पास हुई गोलीबारी में दो की मौत, 8 घायल।
05 अगस्त 2012: अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित गुरुद्वारे में गोलीबारी से 6 लोगों की मौत, 3 घायल।
20 जुलाई 2012: कोलोरेडो सिनेमा घर में एक युवक ने की फायरिंग, 14 की मौत, 50 घायल।
3 अप्रैल, 2012 : कैलिफोर्निया में ओइकास यूनीवर्सिटी में गोलीबारी, सात की मौत।
6 नवंबर, 2009 : टेक्सास के फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर सेना के एक  मनोचिकित्सक ने की गोलीबारी, 13 की मौत।
14 फरवरी, 2008 : शिकागो के विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी ने की गोलीबारी, छह की मौत।
6 दिसंबर, 2007 : नेब्रास्का केओमाहा स्थित शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 8 की मौत।
2अक्तूबर, 2006 : पेंसिलवानिया के एक स्कूल में एक व्यक्ति ने की गोलीबारी, 5 छात्राओं की मौत।
16 अप्रैल, 2007 : वर्जीनिया में छात्रों के कैंपस और क्लास रूम में फायरिंग, 32 की मौत।
विज्ञापन

अन्य देशों में

सरगुत हमला - फोटो : FILE PHOTO
19 अगस्त 2017: रूस के उत्तरी शहर सरगुत में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर 8 लोगों को घायल किया।
18 अगस्त 2017: स्पेन के कैब्रिल्स शहर में आतंकियों ने भीड़ पर  गाड़ी चढ़ाई, जिसमें एक की मौत,7 घायल।
17अगस्त 2017: स्पेन में बार्सिलोना के रैमब्लास में आतंकियों ने भीड़ पर वेन चढ़ाई, 14 लोगों की मौत, 25 घायल।
03 जून 2017: लंदन में तीन हमलावरों ने कार से लोगों को कुचला, 8 लोगों की मौत। 
23 मई 2017: मैनसंस्टर एरिना में अमेरिकी पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे के कार्यक्रम के दौरान धमाका, 22 की मौत।
07 अप्रैल 2017 :स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हमलावर ने भीड़ पर ट्रक से किया हमला, 5 की मौत, 15 घायल।
22 मार्च 2017: वेस्टमिंटर ब्रिज में एक ब्रिटिश नागरिक ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ाई, 5 की मौत, 20 घायल।
20 दिसंबर, 2016 : स्विट्जरलैंड के म्यूनिख स्थित एक मस्जिद में गोलीबारी, तीन लोग घायल।
19 दिसंबर 2016: बर्लिन टयूनीशियाई मूल के एक व्यक्ति ने क्रिसमस मार्केट में किया ट्रक से हमला,12 लोगों की मौत , 48 घायल ।  
14 जुलाई 2016: टयूनीशियाई मूल के मोहम्मद बोहेल ने फ्रांसीसी शहर नीस में ट्रक से हमला किया जिसमें 86 लोगों की मौत ।
29 जून, 2016 : तुर्की में इस्तांबुल एयरपोर्ट पर तीन हमलावरों ने की गोलीबारी, 41 लोगों की मौत।
23 जनवरी, 2016 : कनाडा में सस्केटचेवन प्रांत के एक स्कूल में हुई गोलीबारी, 4 लोगों की  मौत।
16 जनवरी, 2016 : बुर्किना फासो के एक होटल और रेस्टोरेंट पर हमला, 18 देशों के 26 नागरिकों की मौत ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें