जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के गैंगरेप और हत्या के मामले में वाशिंगटन में भी विरोध की आवाजें सुनाई देने लगी हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टीन लागार्डी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय अथॉरिटी और पीएम मोदी इस मामले में थोड़ा और ध्यान देंगे।
IMF प्रमुख का यह बयान कठुआ और उन्नाव गैंगरेप मामले के बाद आया है। लागार्डी ने कहा कि हालही में भारत में गैंगरेप की जो घटनाएं हुई हैं वह वाकई परेशान करने वाली हैं।
भारत की महिलाओं के लिए यह बहुत जरूरी है कि पीएम मोदी ऐसे मामलों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। लागार्डी ने कहा कि उन्होंने दावोस में पीएम मोदी के भाषण के बाद उनसे कहा था कि आपने महिलाओं के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोला। हालांकि यह बात लागार्डी ने व्यक्तिगत रूप से कही थी।