फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की वीजा पॉलिसी से IIT छात्र परेशान, नहीं मिल रही अमेरिका में नौकरी

Sun, 17 Sep 2017 11:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
trump
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वीजा पॉलिसी आईआईटी छात्रों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। दिसंबर 2016 में बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों से जिन IIT छात्रों को US में ऑफर मिला था, उन्हें अब तक नौकरी नहीं मिली है। हालात ऐसे हैं कि जिन छात्रों को करोड़ों का पैकेज मिला था अब वह कम पैकेज पर भी काम करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि वीजा पॉलिसी पर अभी भी अमेरिका में विचार विमर्श चल रहा है। वीजा पॉलिसी के कारण छात्रों की बढ़ती हुई परेशानियों ने संस्थानों की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है। जो संस्थान कैंपस प्लेसमेंट के जरिये विदेशों कंपनियों में नौकरी का दावा करते थे वो भी अब नई दिशा खोजने में लगे हुए हैं। 

पढ़ें: जन्मदिन विशेष: ऐसे देश जहां पीएम मोदी ने बजाया भारत का डंका

उन्हें डर है कि आने वाले प्लेसमेंट सीजन में यूएस ऑफर्स में भारी कमी आयेगी। अमेरिका में ट्रंप सरकार के आने के बाद कई नियमों में सख्त बदलाव हुए हैं। उन्हीं में से एक वीजा पॉलिसी भी है। हालात कुछ ऐसे हैं कि IIT की प्लेसमेंट सेल अमेरिका की वजाय दूसरे मौके तलाश रही है। 
विज्ञापन


सिंगापुर, जापान, कनाडा और ताइवान और यूरोपीय देश अब संस्थानों की पहली पसंद बन गये हैं। अमेरिका की वजाय संस्थान बाकी के देशों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है। जिन छात्रों को अमेरिका में कंपनियों से ऑफर था उन्होंने उन कंपनियों के भारत स्थित कार्यालयों को ज्वाइन कर लिया है। 

पढ़ें: भारत और अमेरिका की सेना ने संयुक्त रूप से शुरू किया ‘युद्ध अभ्यास 2017’

कुछ कंपनियों का कहना है कि जब छात्र अपने शुरूआती दो साल किसी कंपनी में पूरा कर लेंगे तब उन्हें अमेरिका शिफ्ट कर देंगे। अभी एच-1बी वीजा के मुकाबले स्टूडेंट वीजा हासिल करना ज्यादा आसान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें