फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने फिर दिया महिलाविरोधी बयान कहा- मैं नारीवादी नहीं हूं

Sun, 28 Jan 2018 10:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो नारीवादी विचारधारा पर यकीन नहीं करते। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी लोग भड़ास निकाल रहे हैं। 

विज्ञापन


पियर्स मोर्गन के साथ हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे सिर्फ महिलाओं  के लिए नहीं है। वह मर्दों के लिए भी हैं, महिलाओं के लिए भी हैं, वे अमेरिका के हर नागरिकों के लिए हैं। मोर्गन ने अपने ट्विटर पर ट्रंप के इंटरव्यू के उस अंश को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने नारीवादी न होने की बात कही है। मोर्गन के साथ ट्रंप का पूरा इंटरव्यू रविवार को ऑन एयर होगा।  

ट्रंप का यह बयान उस समय दुनिया के सामने आया है जब लोग हर तरफ महिलाओं के हक के लिए प्रथाओं, कुरीतियों और महिला विरोधी कानून के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान उनके प्रति रोष को और बढ़ावा दे सकता है।
विज्ञापन


हाल के दिनों में मीटू और टाइम्सअप जैसे यौन दुराचार पर कैंपेन चलाया गया था जिसमें दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे। इनमें से एक नाम डोनाल्ड ट्रंप का भी था। ट्रंप के ऊपर दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगया था। हालांकि ट्रंप ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें