फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के कैरोलिना में आए तूफान फ्लोरेंस से अब तक 31 लोगों की मौत

Tue, 18 Sep 2018 10:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hurricane Florence, North Carolina
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित उत्तरी कैरोलिना में आए तूफान फ्लोरेंस ने भारी तबाही मचाई है। फ्लोरेंस की वजह से मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि तूफान फ्लोरेंस अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। 
विज्ञापन


तूफान के कारण उत्तरी कैरोलिना में 25, जबकि दक्षिणी कैरोलिना में छह लोगों की मौत हुई है।

बारिश और तूफान के चलते पानी भरने से बांधों के नाकाम होने और भूस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है। 

तूफान में फंसे सैकड़ों लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव के कार्य जारी हैं। इसके लिए नौसैनिकों, तटरक्षक बलों, असैन्य नागरिकों एवं स्वंयसेवियों ने हेलीकॉप्टर, नावों और भारी वाहनों की मदद ली। 

शक्तिशाली तूफान फ्लोरेंस ने शुक्रवार की सुबह उत्तरी कैरोलिना से टकराया। पहले श्रेणी-4 की आशंका वाला यह भयंकर तूफान कमजोर होकर श्रेणी-1 में बदल गया। फिर भी इसने भारी तबाही मचाई। इसके चलते राज्य में और दक्षिण कैरोलिना में 796,000 ग्राहकों को बिजली गुल होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति बस शुरू ही हुई है। उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने शनिवार को कहा, ‘बाढ़ से खतरे की स्थिति 24 घंटे पहले इसके आने से पहले से कहीं ज्यादा है।’ 

उन्होंने कहा कि तटों, नदियों, खेतों, शहरों और कस्बों हर जगह पानी ही पानी है। अधिकारियों ने उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना, जॉर्जिया, वर्जीनिया और मैरीलैंड समेत कई राज्यों में आपात स्थिति घोषित की है। (इनपुट: एएफपी)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें