फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका आ रहा सबसे बड़ा तूफान फ्लोरेंस कमजोर होकर श्रेणी 2 का हुआ, गुरुवार को कैरोलिना से टकराएगा

Thu, 13 Sep 2018 11:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरिक्ष से दिखाई दे रहा तूफान फ्लोरेंस
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्वी तटीय इलाके की ओर बढ़ा रहा शक्तिशाली तूफान फ्लोरेंस थोड़ा कमजोर होकर श्रेणी दो का हो गया है। हालांकि यह तूफान अभी भी जानलेवा बना हुआ है। पश्चिमी अटलांटिक महासागर से उठा यह तूफान गुरुवार को उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना के तट से टकराएगा। तूफानों पर नजर रखनेवाली अमेरिकी एजेंसी नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि फ्लोरेंस श्रेणी चार का तूफान है जिससे भारी तबाही हो सकती है। 
विज्ञापन


फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर में स्थित एनएचसी ने बताया कि फ्लोरेंस दक्षिण कैरोलिना के मर्टल बीच के पूर्वी-दक्षिणपूर्व से 520 किलोमीटर दूर है। अभी भी हवाएं 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। एनएचसी ने कहा, तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 

इससे पहले फ्लोरेंस की पहचान श्रेणी चार के तूफान के तौर पर की गई। श्रेणी चार के तूफान में हवाएं 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। तूफान फ्लोरेंस की आशंका के मद्देनजर 10 लाख लोगों से तूफान की आशंका वाले इलाके से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


एनएचसी ने बताया कि तूफान फ्लोरेंस का केंद्र उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना के तट पर गुरुवार को पहुंचेगा। इसके बाद गुरुवार रात या शुक्रवार को यह उत्तरी कैरोलिना और दक्षिणी कैरोलिना के तट को पार कर आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन

फ्लोरेंस तूफान
वर्जीनिया और कैरोलिना पर तूफान के खतरे को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया गया है। 10 लाख लोगों को चेतावनी जारी कर सुरक्षित जगहों पर जाने की हिदायत दी गई है। चिंताजनक बात यह है कि इनके सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने में 24 घंटे से भी कम समय बचा है। 10 लाख लोगों को ठहराने के लिए 100 शेल्टर होम बना गए है। साथ ही चार बड़ी जेलों को राहत कैंप में तब्दील किया गया है। 

हरिकेन फ्लोरेंस श्रेणी-4 से श्रेणी-2 का हुआ

तीव्रता के लिहाज से तूफानों को 4 श्रेणी में बांटा गया है। कैटगरी-4 यानी सबसे खतरनाक, जिसमें 200 किमी की रफ्तार से हवा चलती है। अमेरिका में साल 2005 में ऐसा ही तूफान हरिकेन कटरीना आया था, जिसमें 1800 लोगों की जान चली गई थी। हरिकेन कटरीना श्रेणी-3 का था। इस बार हरिकेन फ्लोरेंस कैटेगरी-4 का माना गया था। लेकिन अब यह कमजोर होकर श्रेणी-2 का हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें