फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के जंगल में आग से सैकड़ों घर जले, सुरक्षित निकाले गए 37,000 से ज्यादा लोग

Sun, 29 Jul 2018 05:25 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, रेड्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका स्थित उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग से अब तक 500 घर खाक हो चुके हैं जबकि 5000 से ज्यादा घरों को खतरा है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक घरों को नुकसान पहुंचने का आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है। सोमवार को एक वाहन में मशीनी गड़बड़ी के चलते लगी यह आग शुक्रवार देर रात तक 194 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई। यह आग नियंत्रण से बाहर होकर फिलहाल रेड्डिंग शहर तक पहुंच गई है। जान का खतरा देखते हुए करीब दस हजार लोग शहर से सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं, जबकि यह आग अब भी फैलती जा रही है। 

विज्ञापन


बढ़ती लपटों में घिरने के बाद दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने का काम बीच में ही रोकना पड़ा है। अब ये कर्मचारी लोगों को घर छोड़कर भागने में मदद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह आग अब जानलेवा हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इतनी भयावह आग अब तक नहीं देखी है। एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में जुटे दो दमकल कर्मचारियों की अब तक मौत हो चुकी है। 

आग को अन्य शहरी क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए आसपास के इलाकों में खुदाई का काम किया जा रहा है, ताकि को आग को रास्ते में ही रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अगर आग ज्यादा दूर तक नहीं फैलेगी तो इसे बुझाना आसान होगा। जंगलों में आग लगने के बाद धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रीस जंगल में आग की सिप्रास ने ली राजनीतिक जिम्मेदारी

ग्रीस के जंगलों में एक चिनगारी आग बनी और देखते ही देखते ये आग राजधानी एथेंस के करीब पहुंच गई। इस आग में अब तक 88 लोगों की मौत हो गई है। अब बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। इस बीच यूनान के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने देश के जंगलों में लगी आग के लिए राजनीतिक जिम्मेदारी ले ली है। पिछले तीन दिनों से इस हादसे को लेकर माफी नहीं मांगने के कारण विरोधियों के निशाने पर रहे सिप्रास अब बचाव की मुद्रा में हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें