ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कार सेवा देने वाली कंपनी उबर, बीतें चार सालों से एक प्रोग्राम की मदद से दुनिया भर के तमाम देशों के कानूनों को ठेंगा दिखा बिजनेस कर रही है। उबर इस प्रोग्राम का वहां इस्तेमाल उन शहरों में करती हैं जहां कम कीमत पर टैक्सी सेवा देने के लिए वहां पर उसका विरोध किया जा रहा है या वहां उसको प्रतिबंधित कर दिया गया हो।
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबरे के मुताबिक इस प्रोग्राम को ग्रेबाल तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। यह प्रोग्राम उबर ऐप और अन्य तकनीकों से डॉटा को इकठ्ठा कर उन अधिकारियों को पहचाचने और धोखा देने की कोशिश करता है जो उबर की कम कीमत पर टैक्सी सेवा देने पर शिकंजा कसना चाहते हैं। उबर इस समय इस प्रोग्राम बोस्टन, पेरिस, लॉस वेगास जैसे शहरों और ऑस्ट्रेलिया, चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में इस्तेमाल करता है।
ग्रेबाल, वीटोओएस(VTOS) प्रोग्राम का एक हिस्सा है जिसका अर्थ है- सेवा की शर्तों का उल्लंघन(violation of terms of service)। उबर ने इस तकनीक को, उबर की सेवाओं का गलत तरीके से इस्तमाल करने वालों या इसे निशाना बनाने वालों लोगों को दूर करने के लिए बनाया था। 2014 में बनी इस तकनीक को उबर की कानूनी टीम ने मंजूरी दे रखी है।