फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO और व्हाइट हाउस के बीच हॉटलाइन 20 जनवरी के बाद भी जारी रहेगी

Wed, 11 Jan 2017 12:41 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वर्ष 2015 में स्थापित हॉटलाइन 20 जनवरी के बाद भी जारी रहेगी। ओबामा प्रशासन के आठ वर्षों के दौरान केवल यही एक नई हॉटलाइन स्थापित की गई थी और यह भारत-अमेरिका के बीच गहरे होते संबंधों की प्रतीक है। 
विज्ञापन


बता दें कि निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपना कार्यभार 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप को सौंप देंगे। व्हाइट के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि आमतौर पर इस तरह की चीजें किसी एक राष्ट्रपति के कार्यकाल के बाद भी जारी रखा जाता है। 

भारत-अमेरिका के बीच हॉटलाइन वर्ष 2015 के अंत में स्थापित की गई थी और तब से दोनों नेताओं ने कई बार इस पर बातचीत की। रूस, ब्रिटेन और चीन के बाद भारत वह चौथा देश है जिसका अमेरिका के साथ हॉटलाइन संपर्क है। भारत के लिए देश के प्रमुख के स्तर पर यह पहली हॉटलाइन है। मालूम हो कि दो देशों के प्रमुखों के बीच संचार के लिए स्थापित की गई एक सीधी टेलिफोन लाइन को हॉटलाइन कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें