फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ कैरोलाइना में हिलेरी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोकेट्रिक पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में साउथ कैरोलाइना में जीत गई हैं।
विज्ञापन


हिलेरी अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स से काफी आगे चल रही हैं। उनकी जीत पहले से ही अपेक्षित थी लेकिन इसने 11 राज्यों में अगले सप्ताह होने वाले "सुपर ट्यूजडे" प्राइमेरी के लिए उनका मनोबल बढ़ा दिया है।

उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, "कल यह अभियान राष्ट्रीय हो जाएगा।" सैंडर्स ने साउथ कैरोलाइना में अपनी हार स्वीकार कर ली है लेकिन उनका कहना है कि उनका अभियान तो अभी शुरू हुआ है।
विज्ञापन


आयोवा और नेवादा के बाद हिलेरी की चार चुनावों में यह तीसरी जीत है। न्यू हैंपशायर में उन्हें सैंडर्स से हार का सामना करना पड़ा था।

आठ साल पहले हिलेरी साउथ कैरोलाइना के प्राइमेरी में बराक ओबामा से भारी मतों से हार गई थीं।
विज्ञापन

पब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में ट्रंप आगे

मतदान खत्म होने के बाद उन्होंने समर्थकों को कहा कि इस बार कहानी अलग थी। हिलेरी ने कहा, "आपने संदेश भेज दिया है। अमेरिका में जब हम एकजुट होते हैं तो ऐसी कोई बाधा नहीं है जिसे हम तोड़ न सकें।"

रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हमें दोबारा अमेरिका को फिर से महान बनाने की जरूरत नहीं है। अमेरिका की महानता कभी नहीं रुकी है।"

एक्जिट पोल के मुताबिक साउथ कैरोलाइना में 10 काले मतदाताओं में से आठ ने हिलेरी को समर्थन दिया। यह डेमोकेट्रिक मतदाताओं का एक महत्वपूर्ण तबका है।

समीक्षकों के मुताबिक वेरमोंट के अनुभवी सीनेटर सैंडर्स को मतदाताओं को लुभाने में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने हिलेरी को जीत की बधाई दी लेकिन साथ ही कहा कि अब असली मुकाबला सुपर ट्यूजडे को होगा।

उधर रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में अरबपति ट्रंप आगे चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को नेवादा कॉकस में धमाकेदार जीत दर्ज की और संवाददाताओं का कहना है कि वह निश्चित जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें