भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित हिंसा पर अमेरिका के 34 प्रभावशाली सांसदों ने गंभीर चिंता जताई है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दोषियों को सजा दिलाने और अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का भी अनुरोध किया है।
इन सांसदों में आठ सीनेटर भी शामिल हैं। पीएम मोदी को भेजे पत्र में सांसदों ने कहा है, ‘हम भारत सरकार से धार्मिक अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए फौरन कार्रवाई का अनुरोध करते हैं। साथ ही उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो, जो हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।’
25 फरवरी को भेजे इस पत्र में खास तौर से भारत में रहने वाले ईसाई, मुस्लिम और सिख समुदायों को लेकर चिंता जताई गई है।