फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के अमेरिकियों की पहली पसंद हैं हिलेरी क्लिंटन

Thu, 20 Oct 2016 06:56 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति को लेकर जारी अटकलों के बीच डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ज्यादातर भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की पसंद बनकर उभरी हैं। भारतीय अमेरिकी थिंक टैंक के हालिया सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


थिंक टैंक के मुताबिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक आव्रजन, धार्मिक स्वतंत्रता और आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हिलेरी क्लिंटन को पसंद करते हैं। 

हालांकि अमेरिका की भारत केंद्रित विदेश नीति और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों की पसंद डोनाल्ड ट्रंप हैं।
विज्ञापन

भारतीय अमेरिकी थिंक टैंक के सर्वे में हुआ खुलासा

- फोटो : reuters
फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डिस्पोरा स्टडीज की ओर से भारतीय मूल के अमेरिकियों के मत को जानने के लिए किए गए हालिया सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई। 

इसके मुताबिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने आव्रजन (59 से 29 फीसदी), धार्मिक स्वतंत्रता (67 से 27 फीसदी), आउटसोर्सिंग (52 से 22 फीसदी) और विश्वास (40 से 17 फीसदी) के मुद्दे पर ट्रंप की अपेक्षा क्लिंटन को ज्यादा पसंद किया। 

हालांकि आतंकवाद के मसले पर ट्रंप को क्लिंटन पर थोड़ा बढ़त हासिल है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे (48 से 43 फीसदी) और भारत केंद्रित विदेश नीति को लेकर (47 से 40 फीसदी) भारतवंशी अमेरिकियों ने क्लिंटन की बजाय ट्रंप को थोड़ा ज्यादा पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें