फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी को हुआ निमोनिया, प्रचार कार्यक्रम रद्द

Mon, 12 Sep 2016 01:25 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के डॉक्टर के अनुसार उन्हें निमोनिया हुआ है और उनका इलाज चल रहा है। हिलेरी क्लिंटन शनिवार को न्यूयॉर्क में 9/11 की बरसी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीमार हो गई थीं। 
विज्ञापन


शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखा कि क्लिंटन के सहयोगी उन्हें सहारा देकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जा रहे थे। डॉक्टर लीसा बरडेक ने बताया कि शुक्रवार को हिलेरी को निमोनिया होने का पता चला था और उन्हें दवाएं दी गई हैं। शनिवार को न्यूयॉर्क में 9/11 हमलों की बरसी के कार्यक्रम में उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। 

उनके चुनाव प्रचार से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कैलिफोर्निया में अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उधर राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन के प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप ने उनकी सेहत पर सवाल उठाए हैं। क्लिंटन की उम्र 68 है, जबकि डोनल्ड ट्रंप 70 साल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिलेरी मानसिक और शारीरिक तौर पर सक्षम नहीं हैं

- फोटो : Getty Images
डोनल्ड ट्रंप ने पिछले महीने उनकी सेहत के बारे में कहा था कि वो 'अमरीका की राष्ट्रपति बनने और इस्लामी चरमपंथियों का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर सक्षम नहीं हैं।'

तब डॉक्टर बारडेक ने कहा था कि हिलेरी पूरी तरह सेहतमंद हैं और अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। इसके बाद हिलेरी के समर्थकों ने ट्रंप के समर्थकों पर आरोप लगाया था कि वो हिलेरी की सेहत के बारे में साजिश के तहत अटकलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें