फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य अमेरिका: राष्ट्रपति की बहन समेत 5 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत

Sun, 17 Dec 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Symbolic photo
विज्ञापन
मध्य अमेरिका के देश होउंडुरस के राष्ट्रपति की बहन की हवाई दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना होउंडरन कैपिटल के पास एक पहाड़ पर हुई। रविवार को राष्ट्रपति हिल्डा हरनानडीज की बहन समेत पांच लोगों को इस दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात: छह पोलिंग स्टेशन पर फिर हो रही वोटिंग, जिग्नेश बोले- पक्का हारेगी BJP

51 साल की हिल्डा पेशे से एग्रोनॉमी इंजीनियर थीं। और अपने भाई के मंत्रिमंडल में संचार मंत्री के रूप में सेवाएं दे रही थीं। सेना का एक हेलीकॉप्टर हिल्डा एग्रोनॉमी सहित उनकी सुरक्षा में शामिल चार लोगों और एक पायलट के साथ तेगूसिगल्पा के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आज सुबह उड़ा था, वह हेलीकॉप्टर से अपने घर कोमायाग्वा जा रही थीं। 

पढ़ें: मां और पत्नी से मिले सकेंगे जाधव, पाकिस्तान बोला- वीजा पर हो रहा काम

एयरफोर्स ने जानकारी दी कि विमान लापता हो गया है, बाद में विमान के मलबे को पहाड़ों में पाया गया। नेशनल पार्टी के प्रमुख रिनाल्डो संचेज ने कहा कि भगवान हिल्डा की आत्मा को शांति दे, वह हमारी पार्टी की समर्पित नेता थीं। अभी तक विमान दुर्घटना की वजह का पता नहीं लगा है, लेकिन इस हादसे से हमारे देश को बहुत नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें