फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज की रिहाई आदेश से नाखुश ट्रंप सरकार, कहा- अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकी सरगना है सईद

Thu, 23 Nov 2017 07:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को कहा कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र दोनों द्वारा घोषित आतंकी सरगना है। अमेरिका का यह बयान पाकिस्तानी कोर्ट द्वारा जमात उद दावा प्रमुख को रिहा किए जाने के कुछ घंटों बाद आया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम मीडिया खबरों से अवगत है कि पाकिस्तान की अदालत ने लश्कर ए तैयबा सरगना हाफिज सईद की नजरबंदी खत्म करने का आदेश दिया है।

उन्होंने सईद की रिहाई के आदेश पर नाखुशी जाहिर की। मई 2008 में अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया था। दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे नवंबर 2008 में मुंबई में हुए हमले के लिए दोषी मानते हुए आतंकवादी घोषित किया था। 
विज्ञापन


विदेश विभाग के अधिकारी ने कहा कि अमेरिका अभी अपने उस रुख पर कायम है कि लश्कर ए तैयबा विदेशी आतंकवादी संगठन है जोकि आतंकी हमलों में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार है। इन मृतकों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। जमात उद दावा को लश्कर का मुखौटा संगठन माना जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें