दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी अपने स्कूलों को सुरक्षित रख पाने में पूरी तरह फेल साबित हुआ है। अमेरिका के स्कूलों में सबसे बड़ी समस्या है यहां होने वाली गोलीबारी की घटनाएं।
गोलीबारी की घटनाएं इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं कि इसमें कई छात्र अपनी जान गंवा बैठे हैं। अगर बीते दो दशक की बात करें तो अमेरिका में फायरिंग की ऐसी कई घटनाएं सामने आई जब हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई छात्रों को मौत के घाट उतार दिया। मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे पिछली सरकार की विफलता से जोड़ा तो विशेषज्ञों ने इसके पीछे कई अहम कारण बताए।
फ्लोरिडा में पूर्व छात्र ने बरसाईं थी गोलियां, 2018
साउथ फ्लोरिडा के एक हाईस्कूल में एक पूर्व छात्र ने फायरिंग कर 17 लोगों को मौत के घाट उतारा था। इनमें कई स्टूडेंट्स भी शामिल थे। 14 लोग जख्मी भई हुए थे। आरोपी निकोलस क्रूज की उम्र 19 साल थी। वह इसी स्कूल का पूर्व छात्र था।
टेक्सस गोलीकांड, 2017
अगर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में बात करें तो टेक्सस गोलीकांड की चर्चा करना जरूरी हो जाता है। घटना में आठ लोगों की मौत हुई थी जिनमें मरने वाले ज्यादातर बच्चे थे। यह इस साल गोलीबारी की 22 वीं घटना थी।
ओरेगन प्रांत के कम्यूनिटी स्कूल, 2015
कई सारी बंदूकों के साथ एक 26 साल का युवक अमेरिका के ओरेगन प्रांत के कम्यूनिटी स्कूल में दाखिल हुआ और छात्रों पर गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। इस घनटा में 9 लोगों मारे गए।
मेरीसवीले-पिलचुक हाईस्कूल, 2014
वाशिंगटन राज्य में सिएटल से 55 किलोमीटर दूर मेरीसवीले-पिलचुक हाईस्कूल के कैफेटेरिया में एक छात्र ने स्कूल के कैफेटेरिया में गोलीबारी की, जिससे एक अन्य छात्र की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बाद में छात्र ने आत्महत्या कर ली। इस घटना में दो अन्य लड़कियां और दो लड़के जख्मी हो गए।
कोलोराडो के हाईस्कूल में गोलीबारी, 2013
इस मामले में अध्यापक से नाराज होने के कारण कोलोराडो के हाईस्कूल में गोलीबारी करने वाले किशोर ने दो छात्रों को घायल करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
27 फरवरी 2012, कार्डन हाई स्कूल, ओहायो
साल 2012 में 27 फरवरी को स्कूल के एक छात्र ने अचानक फायरिंग कर कई गोलियां चला दी थी, जिसमें 3 छात्रों की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हुए थे।
2 अक्टूबर 2006 पेनसिलवेनिया
पेनसिलवेनिया के वेस्ट निकेल माइंस स्कूल स्कूल में 32 साल के एक युवक ने 11 लड़कियों को बंधक बनाकर इस पूरे घनटाक्रम को अंजाम दिया था। बंधक बनाने के बाद हमलावर ने फायरिंग कर 5 की जान ले ली थी और छह को जख्मी कर दिया था। इसके बाद हमलावर ने खुद को मौत के घाट उतार लिया था।
8 नवंबर 2005, कैंपबेल काउंटी हाई स्कूल
कैंपबेल काउंटी हाई स्कूल में 15 वर्ष के एक छात्र ने छात्रों को निशाना ने बनाते हुए प्रिंसिपल और दो सहायक प्रिंसिपल को निशाना बनाया था। ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं जिसमें एक की मौत हो गई थी।
5 मार्च 2001, सैंटना हाई स्कूल, कैलिफॉर्निया
स्कूल में पढ़ने वाले एक 15 वर्षीय छात्र ने भीषण गोलीबार को अंजाम दिया था। इस गोलीकांड में छात्र ने अपने दो साथियों को मौत के घाट उतार दिया था, यही नहीं इसमें 13 लोग जख्मी भी हुए थे।
20 अप्रैल 1999, कोलंबाइन हाई स्कूल, कोलोरैडो
इस स्कूल के दो छात्रों ने खुदकुशी करने से पहले अंधाधुंध फायरिंग कर 12 छात्रों और एक टीचर की जान ले ली
21 मई 1998, थर्स्टन हाई स्कूल, ओरेगन
15 साल के एक छात्र ने पहले अपने मां-बाप को मारने के बाद स्कूल में फायरिंग की जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई।