फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों से प्रभावित अमेरिका ने पढ़े भारत की शान में कसीदे

Sun, 28 Aug 2016 08:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जीएसटी से भारत-अमेरिकी कारोबार और निवेश में होगी और बढ़ोतरी - फोटो : file photo
विज्ञापन
मोदी सरकार की कारोबार को लेकर बनाई जा रही सहूलियतों की अमेरिका ने सराहना की है। बीते वर्षों के मुकाबले दोनों देशों के बीच कारोबार और निवेश के क्षेत्र में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ओबामा प्रशासन की मानें तो 2015 में द्विपक्षीय कारोबार 109 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंत गया है।
विज्ञापन


ओबामा प्रशासन की मानें तो मोदी सरकार में कारोबार और निवेश के लिए उठाए जा रहे सुधारवादी कदमों से भविष्य में और सुनहरे परिणाम सामने आएंगे। 

अमेरिका ने मोदी सरकार की जीएसटी को लेकर की गई कोशिशों की सराहना की है। अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि जीएसटी से दोनों देशों के बीत कारोबार और आसान होगा। अमेरिका ने जीएसटी के अलावा बैंकरप्सी बिल और एफडीआई में ढील जैसे मोदी सरकार के कदमों की भी सराहना की।

भारत-अमेरिका के बीच कारोबार 109 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री पेन्नी प्रित्जकर - फोटो : www.lionessesofafrica.com
अमेरिका ने भारत के साथ मजबूर हो रहे कारोबार की खुशी जाहिर की और बताया कि दोनों देशों के बीच कारोबार 109 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री पेन्नी प्रित्जकर सोमवार को भारत की तीन दिनी यात्रा पर पहुंच रही हैं। प्रित्जकर ने बताया कि उनका फोकस चेन्नई से चार्ल्सटन के बीच करार करने पर है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पर्यटन और सब-नेशनल एंगेजमेंट जैसे क्षेत्रों मे अगले साल तक वित्तीय कारोबार जोर पकड़ेंगा। 

प्रित्जकर ने ओबामा प्रशासन के दौरान भारत के साथ बढ़ाए गए व्यापारिक संबंधों का सराहना भी की और कहा कि साढ़े सात वर्षों में दोनों देशों के बीच वित्तीय संबंध मजबूत हुए है ।
विज्ञापन

भारत ने 52 हजार अमेरिकियों को दी नौकरी

- फोटो : demo
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका और भारत कारोबार और निवेश में बढ़ोतरी का मुनाफा कमा रहे हैं। 2005 में अमेरिका के साथ भारत का द्विपक्षीय कारोबार 37 अरब डॉलर का था, जो कि 2015 तक बढ़कर 109 अरब डॉलर तक पहुंच गया। 2015 में भारत में अमेरिका ने 28 बिलियन डॉलर का निवेश किया। 

इसी के साथ अमेरिका में भारत ने 11 अरब डॉलर का निवेश किया। अमेरिका स्थित भारतीय कंपनियों ने तकरीबन 52 हजार अमेरिकियों को नौकरी पर रखा है। इससे वहां कि लोगों को रोजगार का बढ़िया साधन मिल गया।

प्रित्जकर ने बताया कि दोनों देशों के बीच हर साल तकरीबन 10 लाख लोग आवाजाही करते हैं। इसे देखते हुए टूर एंड ट्रैवल्स के क्षेत्र में अच्छे कारोबार के आसार हैं, क्योंकि यात्रियों की संख्या निश्चित तौर पर बढ़ने वाली ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें