फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने पब्लिक के लिए अपनी ड्राइवर लेस कार को उतारा रोड पर, फ्री ट्रायल शुरू

Wed, 26 Apr 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
वायमो
विज्ञापन
गूगल ने अपनी कार कंपनी वायमो की पहली ड्राइवर लेस यानि बिना ड्राइवर वाली कार को लोगों के बीच लाने का फैसला लिया है। करीब 10 साल के रिसर्च के बाद गूगल का ऑटोनॉमस प्रोजेक्ट अब कामयाबी को छूने लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कंपनी एरीजोना के फीनिक्स में रहने वाले 100 परिवारों के लिए ऐसी कार का फ्री ट्रायल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


लोगों से उम्मीद की जा रही है कि वे इसमें आगे आकर हिस्सा लें। लोगों को टेस्ट में बुलाने के पीछे का उद्देश्य उन्हें इस कार के बारे में बताना और इसके प्रति उनकी राय भी जानने है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोड पर ट्रायल के दौरान पीछे से वायमो को इसके रिसर्चर मैनेज करेंगे।

सिलिकोन वैली में हुए टेस्ट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि गूगल की ये कार कैब कंपनियों को बहुत फायदा पहुंचाने वाली हैं। बता दें कि वायमो का तकनीकी रिकॉर्ड बहुत बढ़िया है। कई कंपनियों का मानना है कि लोग इसका इस्तेमाल एक सर्विस की तरह करेंगे। बताया जा रहा है कि उबर इस पर अपनी पकड़ बना सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, वायमो के टेस्ट से ये भी जानने की कोशिश की जा रही है कि लोग बिना ड्राइवर की कार को लेकर क्या भावना मन में रखते हैं और वे इसका कैसे इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके साथ ही वायमो अभी 100 कारे चला रही है, जिसे बढ़ाकर वो 5 गुना करना चाहती है। ऐसा करने से वो मार्केट में पकड़ मजबूत करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें