क्या आप खुले आसमान में अपनी कार में उड़ना चाहते हैं? हां तो जल्द ही आपका ये सपना पूरा होने को है। अब सिलकॉन वैली की स्टार्टअप कंपनी 'किटी हॉक' अपने फ्लाइंग कार से आपका ये सपना पूरा करेगी। किट्टी हॉक ने अपनी फ्लाइंग कार प्रोटोटाइप मॉडल का वीडियो शेयर किया है। कंपनी ने कहा कि इस कार की डिलीवरी इस साल होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- आ रही उड़ने वाली टैक्सी, जुलाई में होगी शुरुआत
किट्टी हॉक कंपनी ने कहा कि हमारा मिशन लोगों के व्यक्तिगत उड़ान के सपने को पूरा करने का है। हमारा मानना है कि जब प्रत्येक व्यक्ति के पास व्यक्तिगत उड़ान की क्षमता होगी तो उनके लिए असीम अवसरों की दुनिया अपने आप खुल जाएगी।
कंपनी ने कहा कि आज हम फ्लायर के पहले प्रोटोटाइप की घोषणा कर रहे हैं, साल 2017 के अंत तक ये व्यक्तिगत फ्लाइंग मशीन लोगों के खरीद के लिए बाजार में उपलब्ध रहेगी। इस कार का वजन 220 पाउंड सानी करीब 100 किलोग्राम होगी जो 25 मील प्रति घंटे (40 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से उड़ सकेगी। ये बिलकुल हेलीकॉप्टर की तरह उड़ सकेगा।
ये भी पढ़ें- टैक्सी को लगेंगे पंख, उड़कर पहुंच जाएं अपनी मंजिल पर
इसे करीब 15 फीट (4.5 मीटर) की ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है। यह कार बिजली से चलेगा। इसके अलावा इसे सीखना भी काफी आसान होगा। आप भी देखिए कंपनी द्वारा जारी किया गया वीडियो-