फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हादसे का शिकार हुई गूगल कार

Sat, 06 Aug 2016 04:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Google car
विज्ञापन
दिग्गज सर्च इंजन गूगल की स्वचालित (सेल्फ ड्राइविंग) कार एक बार फिर हादसे की शिकार हो गई है। कंपनी की ओर से किए जा रहे परीक्षण के दरम्यान अमेरिका के लॉस अल्टोस में एक दूसरी कार ने गूगल कार को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ, जब गूगल कार एक चौराहे पर इंतजार कर रही थी। इस हादसे ने गूगल कार की क्षमता पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। कैलिफोर्निया के मोटर व्हिकल विभाग के मुताबिक घटना 17 जुलाई की है। एक घंटे में करीब सात मील सफर तय करने के बाद गूगल कार चौराहे पर खड़ी थी।

इस हादसे में गूगल कार को मामूली नुकसान हुआ और उसके सेंसर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या टक्कर मारने वाली कार को भी कोई नुकसान पहुंचा? हादसे के बाद से लोग सवाल उठा रहे हैं कि गूगल कार मामूली हादसे में ही जवाब दे गई, तो इतनी महंगी कार का रखरखाव कैसे संभव होगा? इससे पहले भी परीक्षण के दौरान गूगल कार कई दफा हादसे की शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें