जर्मनी की खुफिया एजेंसी ने अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की जासूसी की थी।
जर्मनी से छपने वाली डेर स्पीगल पत्रिका के मुताबिक दुर्घटनावश क्लिंटन और केरी की कॉल रिकॉर्ड हो गईं थी और उन्हें तुरंत ही नष्ट भी कर दिया गया था।
केरी ने इन दावों के बाद जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वॉल्टर स्टीनमियर से बात भी की है। संवाददाताओं के मुताबिक इन रिपोर्टों के बाद जर्मनी को शर्मिंदा होना पड सकता है।
अमरीका पर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल की जासूसी के आरोप लग चुके हैं। डेर स्पीगल के मुताबिक खुफिया एजेंसी ने 2013 में सैटेलाइट फोन के जरिए की गई जॉन केरी की कॉल को रिकॉर्ड किया था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीआईए को सौंपे गए दस्तावेज बताते हैं कि जासूसों ने हिलेरी क्लिंटन की बातचीत भी सुनी थी। उस समय क्लिंटन अमरीका की विदेश मंत्री थीं। हालांकि जर्मन अधिकारियों का कहना है कि ये रिकॉर्डिंग दुर्घटनावश की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ।
जर्मनी से छपने वाली डेर स्पीगल पत्रिका के मुताबिक दुर्घटनावश क्लिंटन और केरी की कॉल रिकॉर्ड हो गईं थी और उन्हें तुरंत ही नष्ट भी कर दिया गया था। केरी ने इन दावों के बाद जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वॉल्टर स्टीनमियर से बात भी की है।
संवाददाताओं के मुताबिक इन रिपोर्टों के बाद जर्मनी को शर्मिंदा होना पड सकता है। अमरीका पर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल की जासूसी के आरोप लग चुके हैं।
डेर स्पीगल के मुताबिक खुफिया एजेंसी ने 2013 में सैटेलाइट फोन के जरिए की गई जॉन केरी की कॉल को रिकॉर्ड किया था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीआईए को सौंपे गए दस्तावेज बताते हैं कि जासूसों ने हिलेरी क्लिंटन की बातचीत भी सुनी थी। उस समय क्लिंटन अमरीका की विदेश मंत्री थीं।
हालांकि जर्मन अधिकारियों का कहना है कि ये रिकॉर्डिंग दुर्घटनावश की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ।