फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: यू-ट्यूब हेडऑफिस के पास फायरिंग, चार घायल, हमलावर ने की खुदकुशी

Wed, 04 Apr 2018 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यू ट्यूब हेडक्वाटर - फोटो : The Guardian
विज्ञापन
अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थित यू ट्यूब मुख्यालय के पास बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) फायरिंग हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक फायरिंग में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, हमलावर एक महिला थी, जिसने लोगों पर गोलियां बरसाने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने हमलावर महिला की पहचान नसीम अगदम (39) के रूप में की है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक महिला की डेड बॉडी बरामद की है और आशंका है कि यही हमलावर भी थी। माना जा रहा है कि फायरिंग में घायल होने वाले लोगों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है। घायलों को एबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी अस्पलात में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक है।




सैन ब्रूनो पुलिस ने भी अपने ट्वीटर हेंडल के जरिए कहा है कि वह जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और लोगों से अनुरोध है कि वह यू ट्यूब हेडक्वार्टर से दूर रहें। 
विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त यू ट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे और पुलिस धीरे-धीरे करके वहां मौजूद लोगों को बाहर निकालने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस बील्डिंग को चारों ओर से घेर लिया है और छानबीन कर रही है। फिलहाल महिला के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता चला पाया है। जांच एजेंसियां शुरुआती जांच में यू ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की घटना को घरेलू विवाद मान रहीं हैं। वहीं गूगल के सीईओ (CEO) सुंदर पिचई ने इस गोलीबारी की घटना को दुखद बताया है। 

इस गोलीबारी की घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में यू-ट्यूब हेडऑफिस पर फायरिंग के बारे में मुझे जानकारी मिली। हादसे में घायल हुए लोगों के बारे में हम चिंतित हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने यूएस पुलिस को धन्यवाद कहा है। जो घटना के बाद फौरन वहां पहुंची और हालात पर काबू किया। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें