अमरीका के टेनेसी राज्य में अधिकारियों ने बताया है कि वहाँ नौसेना के दो केंद्रों में हुई गोलीबारी में चार मरीन की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा है एक हथियारबंद व्यक्ति को मार दिया गया है।
बंदूकधारी को अमरीकी नौसेना रिजर्व सेंटर के पास मार दिया गया। बंदूकधारी का नाम मोहम्मद यूसुफ अब्दुल अजीज बताया जा रहा है। मीडिया के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी में एक प्रवक्ता ने कहा कि इस नाम का एक छात्र 2012 में पासआउट हुआ है।
पकड़े गए हमलावार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री थी। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक ये व्यक्ति अमरीकी नागरिक था जिसका जन्म कुवैत में हुआ था।