17 साल की एक बेटी ने जब पुलिस में शिकायत की कि
लॉस एंजिलिस के दक्षिण पूर्व में दो घंटे की दूर पर स्थित घर में उसके माता पिता ने 12 अन्य भाई बहनों को कैद कर रखा है तो पुलस चौंक गई। उसने बताया कि माता पिता ने सभी बच्चों को पलंग पर जंजीरों और तालों से बांधकर कैद किया हुआ है।
सूचना पाकर पुलिस जब बेटी के बताए पते पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हैरान गई। वहां बदबू थी, गंदगी थी और ताले बेड़ियों में बंधे बच्चे थे। मां पिता को गिरफ्तर कर लिया गया है। पुलिस ने पाया कि 57 वर्षीय डेविड एलेन टर्पिन और 49 साल की लुईस ऐना टर्पिन ने घर में अपने ही बच्चों को प्रताड़ित कर खतरे में डाल रखा है। तीखी दुर्गांध के बीच चर्पिन दंपति के सभी बच्चे उसी हाल में मिले जैसा 71 साल की बेटी ने बताया था।
कुछ बच्चे बहुत छोटे थे। जिनमें से सबसे छोटे की उम्र दो साल और सबसे बड़े की उम्र 29 साल की थी। सभी बच्चे आपस में भाई-बहन है और कुपोषित भी हैं। जिस 70 वर्षीय बेटी ने पुलिस को फोन किया था वह इतनी
कुपोषित है कि उसकी उम्र 10 साल की लग रही है। दंपति की जमानत राशि 90 लाख डॉलर तय की गई है। पुलिस ने जब दंपति से पूछताछ की तो दोनों में से कोई भी अपने बच्चों को इस नारकीय हालत में रखने का सही कारण नहीं बताया पाया।