पूर्व अमेरिकी नौसेना सील ने उस वक्त का खुलासा किया है जब उसने आतंकवादी संगठन अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को मारा था।
पूर्व नेवी सील कमांडो रॉबर्ट ओ'नील ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन की मौत पर नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ओसामा के सिर पर उसने तीन गोलियां मार उसके चिथड़े उड़ा दिए थे। पूर्व नेवी सील का कहना है कि ओसामा को पहचानने के लिए उसके सिर के टकड़ो को जोड़ा गया था।
आपको बता दें कि इसी कमांडो ओ'नील ने अपनी किताब 'द ऑपरेटर फायरिंग द शॉट्स दैट किल्ड लादेन' में लादेन की मौत के बारे में बताया है। बता दें कि लादेन पर अमेरिकी नौसेना ने 9/11 को पाकिस्तान के एबटाबाद में हमला कर मार गिराया था। ओ नील ने अपनी बुक में लिखा है कि उसने कुछ ही दूरी से ओसामा को मार गिराया था।
उसने बुक में यह भी लिखा है कि जब छह कंमाडो की टीम इमारत की सीढियों पर चढ़ रही थी तब ओसामा का बेटा अपनी एके- 47 के साथ देखा गया था। ओसामा इमारत में अपनी तीन पत्नियों और 17 बच्चों के साथ रहता था। उस वक्त ओसामा अपने बिस्तर के पास खड़ा था, उसके हाथ उसकी चौथे नंबर वाली पत्नी के कंधे पर थे। उसी वक्त ओ'नील ने उसके सिर पर फायरिंग कर दी। इससे उसके सिर के चिथड़े उड़ गए। करीब डेढ़ घंटे की फायरिंग कर हम लोग अपने शिविर में लौट आए।