फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति बुश ने अभिनेत्री हीथर लिंड से माफी मांगी

Sat, 28 Oct 2017 01:50 AM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश ने अभिनेत्री हीथर लिंड से माफी मांग ली है। हीथर लिंड ने उन पर अपनी व्हीलचेयर से उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। बुश के प्रवक्ता जिम मैक्ग्राथ ने बयान जारी कर पूर्व राष्ट्रपति की ‘मजाक करने की कोशिश’ के लिए हीथर से माफी मांगी।
विज्ञापन


34 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि चार साल पहले एक स्क्रीनिंग के दौरान वह बुश के बगल में खड़ी थी तभी उन्होंने अपनी व्हीलचेयर पर बैठे हुए पीछे से उन्हें छूआ था। उस वक्त उनके बगल में उनकी पत्नी बारबरा बुश भी थीं। हालांकि इंस्टाग्राम से यह पोस्टअब यह पोस्ट हटा दी गई है।

मैक्ग्राथ ने बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति बुश किसी भी परिस्थिति में किसी को भी कभी परेशान नहीं करेंगे और अगर मजाक करने की उनकी कोशिश से अभिनेत्री लिंड खुश नहीं हैं, तो वह ईमानदारी से माफी मांगते हैं।’
विज्ञापन


बयान में यह भी कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बुश तकरीबन पांच साल तक व्हीलचेयर पर रहे, ऐसे में वह जिन लोगों के साथ तस्वीर खिंचवाते थे, तो उनका हाथ उन लोगों की कमर के नीचे चला जाता था। यह घटना चार साल पहले टीवी सीरीज ‘टर्न: वाशिंगटन्स स्पाइज’ के प्रचार कार्यक्रम में हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें