अगर आप यूएस जाना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। यूएस के कड़े सुरक्षा नियमों की वजह से अब वहां जाना आसान नहीं होगा। नये सुरक्षा नियम गुरुवार से दुनिया के सभी एयरपोर्ट पर लागू हो गए । ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन की प्रवक्ता ने बताया कि नये नियमों से करीब 2100 फ्लाइट्स प्रभावित होंगी।
पढ़ें: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या से जुड़ी 2800 फाइल्स होंगी रिलीज, ट्रंप ने दिया आदेश
अगर आप दुनिया में किसी भी कोने में हैं और यूएस जाना चाहते हैं तो ये नियम आप पर लागू होंगे। अमेरिकन नागरिकों को भी इन नियमों के तहत ही यूएस में एंट्री मिल सकेगी। यूएस के सरकारी अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को एयरपोर्ट पर कड़ी जांच का सामना करना पड़ेगा।
यात्रियों को अपने इलेक्ट्रानिक गैजेट्स के बारे में भी जानकारी देनी होगी। सुरक्षा कारणों से एयरलाइन के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों का इंटरव्यू लिया जायेगा। हर एयरलाइन के लिए अलग से इंटरव्यू होंगे। डेल्टा एयरलाइंस और हांग कांग कैथे पैसिफिक एयरवेज ने इंटरनेशनल यात्रियों को तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा है।
पढ़ें: PAK पहुंचे अमेरिकी विदेशमंत्री बोले- अपनी धरती पर पनप रहे आतंकवाद का खात्मा करो
आपको बता दें कि यह बदलाव इसलिए आया है क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने यूएस जाने वाले यात्रियों के लिए 120 दिन की डेडलाइन जारी की थी जिसकी मियाद गुरुवार को पूरी हो गई।