अमेरिका में 'थैंक्सगिविंग' मुहिम का सिलसिला शुरू हो चुका है। सालों से चले आ रहे इस मूवमेंट का हिस्सा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बने हैं। ट्रंप गुरुवार को लेक वर्थ इंटेल स्टेशन पहुंचे और वहां यूएस कोस्ट गार्ड के फौजियों से मुलाकात की। बता दें कि ट्रंप के साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलिना ट्रंप भी मौजूद रहीं।
बतौर राष्ट्रपति ट्रंप ने भी 'थैंक्सगिविंग' के ट्रेडिशन को फोलो करते हुए कोस्ट गार्ड मेंबर्स को सैंडविच सर्व किए और सभी से हाथ भी मिलाए।
बता दें कि अमेरिका में 'थैंक्सगिविंग' ट्रेडिंशन की मुहिम पर जोर अब्राहम लिंकन की ओर से की गई थी, जिन्होंने लोगों के एक-दूसरे के घुलने-मिलने शुरू किया था। लिंकन ने सिविल वॉर की मार के बाद शांति के लिए 3 अक्तूबर 1863 को फेडरल हॉलीडे की शुरूआत की थी।
पढ़ें: आतंकी हाफिज की रिहाई आदेश से नाखुश ट्रंप सरकार
इसके बाद से ही अमेरिका में लोग घरों से बाहर निकलते हैं और एक दूसरे का थैंक्स करके मनोबल बढ़ाने की कोशिश करते हैं।