फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिलेरी और ट्रंप ने साधा एक दूसरे पर निशाना

Tue, 27 Sep 2016 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रेसिडेंशियल डिबेट
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन उम्मीदवार के बीच 'प्रेसिडेंशियल डिबेट' में कड़ा मुकाबला हुआ। राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदार डॉनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग मसलों और जनता के सवालों पर अपनी राय रखी। रक्षा, विदेश नीति और आर्थिक नीतियों को लेकर दोनों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। दोनों उम्मीदवारों के बीच 3 प्रेसिडेंशियल डिबेट होनी हैं जिसमें से पहली न्यू यॉर्क में हुई। पढ़ें  डिबेट में विभिन्न विषयों पर दोनों उम्मीदवारों ने क्या खास कहा...
विज्ञापन


नौकरियां देने के मामले पर क्या बोले
हिलेरी क्लिटंन ने अमेरिका में रोजगार सृजन के सवाल पर पहला जवाब दिया। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि नौकरियां पैदा करना, बेहतर वेतन और महिलाओं के लिए काम-काज का बेहतर माहौल और धनी लोगों पर अधिक टैक्स लगाना उनके चुनावी वादा है और इसे वह पूरा करेंगी। वहीं ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका से बाहर जा रही जॉब्स को बचाएंगे। ट्रंप ने कहा, 'हमें दूसरे देशों द्वारा लूटी जा रही अपनी नौकरियों को बचाना होगा।' ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का अपनी टैक्स डील की समीक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि कम टैक्स लगाएंगे और बेहतर नियमन करेंगे।

हिलेरी के लीक ई-मेल पर

हिलेरी क्लिंटन ने माना कि विदेश विभाग के ई-मेल के लिए उन्होंने अपने निजी सर्वर का इस्तेमाल किया। जब ट्रंप ने कहा अगर हिलेरी 33 हजार डिलीट ई-मेल का खुलासा करने को तैयार हों तो वह भी अपने टैक्स रिटर्न को सार्वजनिक कर देंगे। इस पर हिलेरी ने कहा, 'मैंने अपना निजी ई-मेल इस्तेमाल कर गलती की है।'  ट्रंप पर पलटवार करते हुए हिलेरी ने कहा कि वह अपना टैक्स रिटर्न सार्वजनिक इसलिए नहीं करेंगे क्योंकि उनके पास छिपाने को बहुत कुछ है। 
विज्ञापन


आतंक और आईएस पर 
हिलेरी ने कहा, 'हमें मुस्लिमों को साथ लेकर चलना होगा। ISIS को लेकर ट्रंप के पास कोई प्लान नहीं है।' वहीं ट्रंप ने कहा, 'हम मिडिल ईस्ट देशों के साथ लंबे वक्त से काम कर रहे हैं और अभी तक कुछ भी ठीक नहीं है।' ट्रंप ने कहा, 'मैंने नाटो को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर किया है।  नाटो अब आतंकी समूहों पर नजर रखेगा, यह मेरी वजह से हो सकता है।' हिलेरी पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हिलेरी क्लिंटन में स्टेमिना है। हिलरी के पास अनुभव तो है, लेकिन खराब अनुभव है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें