फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलबामा: मॉल में हुई गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

Sat, 24 Nov 2018 03:16 PM IST
भाषा, हूवर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्लैक फ्राइडे से पहले अलबामा के एक शॉपिंग मॉल में दो युवकों के बीच हुई लड़ाई के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मॉल में गोलीबारी करने वाले युवक को गोली मार दी। इस घटना में 12 साल की एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


हूवर पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि गुरुवार की रात दो व्यक्तियों के बीच हूवर के रिवरचेज गैलेरिया में आपस में ‘हाथापाई’ हो गई और इसी दौरान एक व्यक्ति ने हैंडगन निकालकर दूसरे को दो गोलियां मार दीं। 

गोलीबारी की आवाज सुन कर मॉल की सुरक्षा में तैनात दो अधिकारी जब संबंधित जगह पर गए तो उन्होंने वहां एक संदिग्ध को पिस्तौल लहराते हुए देखा और उसे गोली मार दी। आरोपी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


स्थानीय समाचार मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जेफरसन काउंटी क्रोनर ऑफिस ने बंदूकधारी की पहचान 21 वर्षीय एमैन्टिक फिट्जगेराल्ट ब्रैडफोर्ड, जूनियर ऑफ ह्यूटाउन के रूप में की है। 

गोलीबारी का शिकार हुआ पीड़ित बिरमिंघम का 18 वर्षीय युवक है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी के दौरान 12 वर्षीय एक लड़की को भी गोली लग गई थी, जो अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें