फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली ने GST-नोटबंदी को बताया साहसिक कदम, कहा- गुजरात के नतीजे सब साफ कर देंगे

Sun, 15 Oct 2017 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यूएस में जीएसटी, नोटबंदी को साहसिक कदम बताया और कहा कि इनके लिए विश्वभर ने भारत को सराहा। जेटली ने कहा कि पिछले तीन सालों से देशभर में आर्थिक मंदी थी और बावजूद इसके भारत विकास कर रहा था और इसी का आगे फायदा उठाने के लिए ऐसे मजबूत कदम उठाए गए।
विज्ञापन


जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्रियों ने जीएसटी को सपोर्ट किया लेकिन पार्टी इसको मुद्दा बनाकर विरोध कर रही है। जेटली ने भरोसा जताया कि नोटबंदी के बाद जैसे यूपी चुनाव में भाजपा को जीत मिली वैसे ही जीएसटी के बाद अब गुजरात विधानसभा चुनाव में उनकी जीत होगी।

इकोनॉमी के तीन मोर्चों पर बड़े सुधार जरूरी: आईएमएफ 

जेटली ने बताया कि उन्होंने H1B वीजा को लेकर अपनी चिंताएं यूएस को बता दी हैं और कहा है कि इस वीजा पर भारत से आने वाले लोग काफी पढ़े-लिखे होते हैं और यूएस की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में योगदान देते हैं। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का यूएस दौरा काफी अच्छा रहा और दोनों देशों ने रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है।   
विज्ञापन
Let results of #GujaratElections come out then it will be clear who ppl support, post demonetization UP results we all know: Arun Jaitley — ANI (@ANI) October 15, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें