लासवेगास के एक कैसिनो में पांच लाख डॉलर हारने वाले एक अमरीकी व्यवसायी ने कैसीनो के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और कहा है कि वह हारी हुई रक़म नहीं देगा, क्योंकि वह पिए हुए था।
कैलिफोर्निया के मार्क जांसटन ने डाउनटाउन ग्रांड होटल पर ऐसी स्थिति में शराब परोसने और उधार देने के लिए मुक़दमा ठोका है जबकि वह स्पष्ट तौर पर नशे में बुरी धुत्त हो चुका था। 52 वर्षीय ये व्यवसायी जुआघर में 30 जनवरी को आया और 17 घंटे तक टेबल पर जुआ खेलता रहा।
नवादा के कानूनों के अनुसार, ग्राहक अगर क्लिक करें नशे में धुत्त दिख रहा हो तो उसे जुआ नहीं खेलने देना चाहिए। कैसिनो ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन बताया जाता है कि वह उधार का पैसा वापस पाने के लिए जांसटन पर कानूनी कार्रवाई करने वाला है। जांसटन एक कार की ख़रीद-बिक्री और रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।