फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद से खुफिया सूचनाओं को महत्व नहीं दे रहे डोनाल्ड ट्रंप

Fri, 25 Nov 2016 10:38 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : WWE
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की चकित कर देने वाली जीत को दो सप्ताह से भी ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन तब से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को महज दो खुफिया जानकारियां दी गई है जो उनके पूर्ववर्तियों को मिलने वाली सूचनाओं के मुकाबले काफी कम है।
विज्ञापन


अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया, ट्रंप अभी बहुत व्यस्त चल रहे हैं। हाउस इंटेलिजेंस कमिटी के अध्यक्ष डेविड नुन्स ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा ट्रंप की पहली प्राथमिकता है। खुफिया अधिकारियों का कहना है कि वे नव निर्वाचित राष्ट्रपति को हर दिन सूचनाएं देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

कहां वयस्त हैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति?

डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes
फिलहाल ट्रंप अपने मंत्रिमंडल के गठन और प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सदस्यों को चुनने में व्यस्त हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन करने वाले सीआईए के पूर्व उप निदेशक माइकल मॉरेल ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति खतरों और देश के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में सीखने व समझने का सुनहरा अवसर खो रहे हैं।

जब वे पद की शपथ लेंगे और सिचुएशन रूम में पहली बार पहुंचेंगे तब ऐसी जानकारी उनके पास होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें