फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर रैपर ट्रिपल एक्स टेनटैसियन की गोली मारकर हत्या

Wed, 20 Jun 2018 11:34 AM IST
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
ट्रिपल एक्स टेनटैसियन
विज्ञापन
अमेरिका के मशहूर रैपर ‘ट्रिपल एक्स टेनटैसियन’ की फ्लोरिडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 20 साल के थे और अमेरिका के उभरते हुए रैपर्स में एक थे। रैपर का असली नाम जाहसे ओनफ्रॉय है। वह अक्सर विवादों में घिरे रहते थे। उनपर अपनी गर्भवती गर्लफ्रेंड के साथ घरेलू हिंसा के आरोप में केस चल रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रैपर की हत्या ब्रोवार्ड काउंटी में तब की गई जब वह मोटरसाइकिल खरीदने गए हुए थे। घटना सोमवार शाम चार बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रैपर के ऊपर कई राउंड फायर किए गए। नौजवान रैपर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें