भ्रामक सूचनाओं से निपटने को पाक में व्हाट्सएप ने शुरू किया अभियान
पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव से पहले भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से निपटने के लिए व्हाट्सएप ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ने फर्जी खबरों की पहचान के लिए कई आसान टिप्स जारी की हैं।
कंपनी ने कहा है कि वायरल हो रही फोटो या खबर हमेशा सही नहीं होती है। इन पर विश्वास करने से पहले दूसरे माध्यमों से पुष्टि करें। कंपनी ने अपने अभियान को लेकर हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज पेपर में विज्ञापन भी दिया था।