फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: फेसबुक ने बंद किए चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से बनाए गए अकाउंट

Wed, 14 Nov 2018 07:04 PM IST
एजेंसी, सेन फ्रांसिस्को। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फेसबुक ने कहा है कि उसने अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से बनाए गए अकाउंट को बंद कर दिया है। साथ ही इनका रूस के साथ इनका किसी भी तरह का संबंध होने पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


फेसबुक की साइबर सुरक्षा नीति के प्रमुख नथानियल ग्लीचर ने सोशल नेटवर्क साइट पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने जांच जारी रखते हुए कुछ अतिरिक्त फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का पता लगाया है और अब उन्हें बंद कर दिया गया है। 

अपराधियों की पहचान करने की चुनौती पर जोर देते हुए ग्लीचर ने कहा कि इंटरनेट रिसर्च एजेंसी (आईआरए) से जुड़े होने का दावा करने वाली एक वेबसाइट ने उन इंस्टाग्राम अकाउंट की एक सूची प्रकाशित की है जो उसके द्वारा बनाए गए थे। आईआरए रूस की एक ट्रोल कंपनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लीचर के मुताबिक, फेसबुक ने पहले से ही इनमें से कई अकाउंट बंद कर चुका है और अब एक आंतरिक जांच के बाद अन्य अकाउंट को भी बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें