फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सीएनएन ने पत्रकार पर लगे प्रतिंबध के बाद व्हाइट हाउस और ट्रंप के खिलाफ दायर किया केस

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनएन के पत्रकार से बहस करते हुए डोनाल्ड ट्रंप

सीएनएन ने व्हाइट हाउस पर पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। सीएनएन ने कहा है कि व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद उनके पत्रकार जिम एकोस्टा के प्रेस दस्तावेज निरस्त कर गलत किया है। जिसके बाद सीएनएन ने डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस के खिलाफ केस दायर किया है।



सीएनएन ने केस दर्ज कराने की घोषणा करते हुए कहा, ''प्रेस दस्तावेज को गलत तरीके से निरस्त किया गया है। इससे न केवल प्रेस की स्वतंत्रता के सीएनएन के बल्कि एकोस्टा के भी प्रथम संशोधन अधिकार और नियत प्रक्रिया के पांचवें संशोधन अधिकार का उल्लंघन हुआ है। हमने अदालत से आग्रह किया है कि जिम का पास लौटाया जाए।"


सीएनएन ने यह भी कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करता तो व्हाइट हाउस की कार्रवाई उन पत्रकारों के लिए घातक होती जो चुने हुए राजनेताओं की कवरेज करते हैं। बता दें ट्रंप सीएनएन के पत्रकार पर बीते हफ्ते काफी गुस्सा हो गए थे क्योंकि उन्होंने मैक्सिको के प्रवासियों और 2016 के चुनावों से संबंधित सवाल किए थे। इस दौरान ट्रंप ने पत्रकारों को काफी भला बुरा भी कहा था। पत्रकारों का प्रेस पास निलंबित कर दिया गया और व्हाइट हाउस ने भी पत्रकार के व्यवहार को अपमानजनक बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next