फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अपने ट्वीट पर ट्रोल हुए एलन मस्क, कहा- पृथ्वी का नाम ये होना चाहिए

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एलन मस्क

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के पूर्व चेयरमैन एलन मस्क अपने पद से हटने के बाद से ट्वीटर पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वह अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो जाते हैं। अब एलन को उनके एक और ट्वीट के कारण ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड और साइंस नाम के ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इसमें पृथ्वी और मंगल की तस्वीर ट्वीट करते हिए दोनों के आकार की तुलना की है।


 

मास्क ने इस तस्वीर पर ट्वीट में कहा कि "पृथ्वी को पानी कहा जाना चाहिए। धरती की 71 फीसदी सतह पानी से ढकी हुई है। मंगल भी लगभग पृथ्वी के बराबर ही है, वहां केवल जमीन ही है। यहां तक कि गर्म होने और वहां मौजूद बर्फ के पिघलने के बाद मंगल का दो तिहाई हिस्सा जमीन ही होगा।"

 

हालांकि मस्क अपने ट्वीट में केवल तथ्य ही बता रहे थे लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने मस्क की गांजा फूंकते हुए तस्वीर शेयर की। तो किसी ने उनकी दिमागी हालत पर सवाल खड़े कर दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next