फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेस X ने पहली बार अंतरिक्ष में भेजा रिसाइकल्ड रॉकेट, स्पेस प्रोग्राम के खर्च में आएगी कमी

Fri, 31 Mar 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
रिसाइकल्ड रॉकेट
विज्ञापन
अमेरिकी कंपनी स्पेस एक्स ने शुक्रवार की सुबह पहली बार फॉल्कन-9 रिसाइकल्ड रॉकेट लॉन्च किया। किसी रॉकेट के दोबारा इस्तेमाल करने का यह पहला मामला है। बताते चलें कि इस मिशन का फर्स्ट स्टेज सात अप्रैल 2016 को सफल हुआ था। 
विज्ञापन


फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी ने सुबह 3.55 पर यह इतिहास रचा। कंपनी उन बूस्टर रॉकेट्स को दोबारा इस्तेमाल कर रही है जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर में एस्ट्रोनॉट्स के लिए खाना और दूसरी जरूरी सामान लेकर जाते रहे हैं।

स्पेस एक्स का दावा है कि इस प्रयोग के बाद से स्पेस प्रोग्राम के खर्चे में कमी आएगी। अमेरिका के बाद रूस, जापान और यूरोप की स्पेस एजेंसी भी इस तकनीक पर काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


कंपनी की इस कामयाबी पर एलन मस्क ने कहा, यह स्पेस एक क्रांतिकारी कदम है। उन्हें यहां तक पहुंचने में 15 साल लग गए। उन्होंने अपने एक नए गोल के बारे में भी बताया। उनका प्लान सॉल्वेज्ड रॉकेट को 24 घंटे में री-लॉन्च करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें